{"_id":"611555048ebc3ef3991102d2","slug":"primary-school-building-fall-khalilabad-news-gkp405377582","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर का भवन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर का भवन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर स्कूल की दीवाल गिरी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर का भवन क्षतिग्रस्त
- सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने की जांच, बीईओ से मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर का भवन शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया। भवन के पीछे की दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके साथ ही पीलर भी नीचे गिर गया। सूचना पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। बीईओ सांथा को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सांथा ब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर का भवन का वर्ष 2018 में कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य हुआ था। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे के करीब भवन के पिछले हिस्से का दीवार पूरी तरह से गिर गया। इसके बाद भवन में लगा पीलर भी गिर गया। दीवार गिरने की आवाज से स्कूल में मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। गनीमत रहा की कोरोना के चलते बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। भवन के गिरने की सूचना प्रधानाध्यापक मनीष पाल ने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर एसडीएम मेंहदावल अजय कुुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि भवन कब बना है और इसकी कितनी लागत है। इस पूरे प्रकरण की जांच बीईओ सांथा को सौंपी गई है। शुक्रवार की शाम तक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष पाल ने बताया कि विद्यालय के सटे पोखरा में बरसात का पानी तथा गांव का पानी जमा होता है। जिससे भवन पर खतरा मंडरा रहा था। इसकी सूचना पहले की बीईओ दे दी गई थी। इस संबंध में बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ सांथा से रिपोर्ट मांगी गई है।