फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations for athletics competition are in full swing, the Maha Kumbh of sports will continue for seven days.

Sant Kabir Nagar News: एथलेक्टिस प्रतियोगिता की तैयारी तेज, सात दिनों तक रहेगा खेल का महाकुंभ

Wed, 01 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Preparations for athletics competition are in full swing, the Maha Kumbh of sports will continue for seven days.
एचआर इंटर कॉेलेज में एथले​क्टिस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू-संवाद
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 15, 16 और 17 अक्तूबर को एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित होगी। इसके साथ ही तहसील व मंडलीय प्रतियोगिता भी होनी है।
विज्ञापन

खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी तेजी से चल रही है। यह प्रतियोगिता एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के परिसर में आयोजित होनी है। जिसमे तहसील स्तरीय प्रतियोगिता 13 और 14 अक्तूबर को होगी। इसके साथ ही जिला स्तरीय एथेटिक्स प्रतियोगिता 15, 16 और 17 अक्तूबर को होगी। उसके बाद बस्ती मंडल की मंडलीय प्रतियोगिता भी इसी विद्यालय में होनी है जो 18, 19 और 20 अक्तूबर को प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। खेल ग्राउंड को समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैक बनाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि खेल के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यालयों की सूचना भेज दी गई है। इसमें करीब 20 माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed