फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparation: Cold wards will be made in CHC to deal with heat stroke.

तैयारी : हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए सीएचसी में बनाए जाएंगे कोल्ड वार्ड

Mon, 01 Apr 2024 03:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Preparation: Cold wards will be made in CHC to deal with heat stroke.
-स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

- जिले में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कड़ी धूप और तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विभाग जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोल्ड वार्ड बनाए जाएंगे, जहां पर हीट स्ट्रोेक से पीड़ित मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा। साथ ही लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक करने की भी तैयारी है। हर साल हीट स्ट्रोक के मामले सामने आते हैं।

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। तेज धूप के साथ पारा चढ़ने से सुबह दस बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में अप्रैल, मई और जून माह में जब गर्मी और बढ़ेगी तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गया है। जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग से कोल्ड वार्ड बनाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति हीट स्ट्रोक से पीड़ित होगा तो उसे कोल्ड वार्ड में रखकर उसका इलाज किया जाएगा। इससे जहां मरीजों को राहत मिलेगी वहीं इससे होने वाली मौत पर भी अंकुश लगेगा। ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी व आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि हीट स्ट्रोक से बचाव हो सके।
विज्ञापन


क्या है हीट स्ट्रोक, कैसे करें बचाव
हीट स्ट्रोक एक चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति है। यह तब होती है जब लंबे समय तक उच्च तापमान या गर्म और आर्द्र परिस्थितियों में शारीरिक परिश्रम के कारण शरीर का मुख्य तापमान सामान्य स्तर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक गर्मी से संबंधित बीमारी का एक गंभीर रूप है। इसके होने से मस्तिष्क, हृदय, गुर्दे व अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका तुरंत इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

फिजिशियन डाॅ. एसडी ओझा ने बताया कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल पदार्थ पीएं। शराब और कैफीन से बचें, क्योंकि ये निर्जलीकरण का कारण बन सकते हैं। हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें, जो शरीर के चारों ओर हवा को स्वतंत्र रूप से प्रसारित करने की सहायक हों। आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकले। अधिक गर्मी से बचने के लिए ठंडे या छायादार क्षेत्रों में बार-बार ब्रेक लें। शरीर के तापमान को ठंडा करने के लिए ठंडी फुहारें या स्नान करें।


हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed