फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan representative beats labourer for refusing to pay MNREGA wages

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा मजदूरी का पैसे देने से इन्कार पर प्रधान प्रतिनिधि ने मजदूर को पीटा

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan representative beats labourer for refusing to pay MNREGA wages
लोहरौली। क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा मजदूर से उसके खाते में आई मजदूरी को प्रधान प्रतिनिधि द्वारा वापस मांगा गया। मजदूर द्वारा न देने पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा उसे मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। मजदूर की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मारपीट तथा एससी-एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामला दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चवरिया का है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा को दी तहरीर में मनरेगा मजदूर रामचंद्र निवासी चवरिया ने बताया कि वह ग्राम पंचायत चवरिया का रहने वाला है। आरोप है कि उसकी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि हाफिज उसकी मनरेगा मजदूरी हमेशा ले लेते हैं। इस बार भी जब खाते में मजदूरी का पैसा आया तो 27 अप्रैल को पैसों की मांग की गई।
विज्ञापन

रामचंद्र ने यह कहकर मना कर दिया कि यह मजदूरी हमारे काम की एवज में मिली है, हमको जरूरत है। मैं अब आपको पैसा नहीं दूंगा, उससे नाराज होकर प्रधान प्रतिनिधि हाफिज तथा जुनैद ने रामचंद्र की दुकान में घुसकर उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। कैंची उठाकर फेंक दी, हमारी अगुंली फट गई। प्रधान प्रतिनिधि सहित दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed