फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pradhan beaten

घर में घुस कर प्रधान और देवर को पीटा

Sun, 14 Nov 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
pradhan beaten
घर में घुस कर प्रधान और देवर को पीटा
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उमरिया में सामान को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरिया बाजार की महिला ग्राम प्रधान के घर चढ़कर तीन युवकों ने उनके देवर को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं प्रधान को भी पीटा गया। घर पर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने चपरा पूर्वी गांव के तीन युवकों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया।

ग्राम प्रधान आशा अग्रहरी के देवर पवन कुमार अग्रहरी का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम जब वह घर पर मौजूद थे। उसी समय एक बाइक पर सवार होकर चपरा पूर्वी गांव के तीन लोग पहुंचे और उन्हें मारने-पीटने लगे। जान बचाकर जब वह घर में भागे तो आरोपी घर में घुसकर मारना-पीटना शुरू कर दिए। बीच-बचाव करने आईं ग्राम प्रधान आशा अग्रहरी को भी लोगों ने मारा-पीटा। घर में रखा सामान तोड़फोड़ करके भाग निकले। पवन कुमार का आरोप है कि लोगों से उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है। ऐसे में घर चढ़कर उन्हें मारने-पीटने की बात समझ में नहीं आ रही है। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में चपरा पूर्वी गांव निवासी दुर्गेश कुमार समेत तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट व तोड़फोड़ का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed