{"_id":"64875e3146f00243490371e6","slug":"power-supply-disturb-khalilabad-news-c-7-1-204301-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 150 गांव की बिजली छह घंटे रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 150 गांव की बिजली छह घंटे रही ठप
Mon, 12 Jun 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन पर बेलहर कला के विद्युत उपभोक्ताओं अधिशासी अभियंता सरोज कुमार का घेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली का संकट गहराने लगा है। ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो जा रहे हैं, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार की शाम को मगहर कताई मिल फीडर ओवरलोड के कारण बंद हो गया, जिससे करीब 150 गांव की बिजली करीब छह घंटे तक बाधित रही। काफी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। यही नहीं शहर से लेकर गांव तक बिजली का संकट बना हुआ है। बार- बार बिजली कट रही है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। इस बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो रहे हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। स्थिति यह है कि अभी रविवार को हाइडिल में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने के कारण बंद हो गया था, करीब 18 घंटे के बाद काफी मशक्कत कर कर्मियों ने ठीक किया। इस दौरान खलीलाबाद शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखा, कूलर बेेकार हो गए तो पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
इससे अभी उपभोक्ताओं को राहत मिली ही थी कि शाम को मगहर कताई मिल फीडर ओवरलोड होने के कारण बंद हो गया। इससे इस फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के गड़सरपार, सेमरी, लक्ष्मीपुर निचौरा, बरईपार, धवरियां, सहसरावमाफी, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों में शाम छह बजे से रात्रि 12 बजे तक लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
अवर अभियंता बेचन प्रसाद ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो जा रहे हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि इस समस्या से लोगों को राहत मिले।
0000000000000000000
लो वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससें उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार बिजली ट्रिप कर जा रही है और दो से तीन घंटे तक बिजली गुल हो रही है। यह सिलसिला बना हुआ है। बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
000000000000000000000000000
बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग
विद्युत उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार, रामपाल, सुधाकर आदि ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट गहरा गया है। बार-बार बिजली गुल हो रही है। बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। इन लोगों ने मांग किया बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया जाए।
000000000000000000000
ओवरलोड के चलते बढ़ी समस्या
गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोड की समस्या बढ़ी है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चले। कर्मियों को लगाया गया है कि लोकल फाल्ट होने पर तत्काल उसे ठीक करें।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत