फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: बेलहर कला फीडर के अवर अभियंता का ग्रामीणों ने किया घेराव

Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
मेहदावल। नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड संख्या-दो में लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार विद्युत उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड मेंहदावल में ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। घंटों चले हंगामे के बाद एसडीएम के हस्तक्षेप पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला वार्ड संख्या-दो के विद्युत उपभोक्ता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के बेलहर कला फीडर के अवर अभियंता का घेराव करते हुए कहा कि कई बार वार्ड संख्या-दो में लगाए गए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग अवर अभियंता से की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इसके कारण ओवरलोडिंग होने से कई बार ट्रांसफाॅर्मर जल चुका है, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, जबकि विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या काफी है, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पाती। बल्ब दीपक की तरह जलता है। लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता कार्यालय का घेराव किया। घेराव व हंगामा देख मौके से अवर अभियंता कार्यालय छोड़कर कहीं चले गए। मामले की जानकारी जब एसडीएम योगेश्वर सिंह को हुई तो उन्होंने अधिशासी अभियंता सरोज कुमार को भेजा। इसके बाद उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने दो दिनों में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पलटन प्रसाद, धर्मेंद्र, लवकुश, सुरेश भारती, कन्हैया लाल, जितेंद्र कुमार, सूरज आशा, सुभावती, नीतू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
बेलहर कला के भट्ठली मुहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए अधिशासी अभियंता मेंहदावल के मौखिक निर्देश पर 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-सन्नी देआल प्रताप, अवर अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed