{"_id":"5c6d97dbbdec220833204d39","slug":"power-gul-test-taker-upset-in-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही बिजली गुल, परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही बिजली गुल, परीक्षार्थी परेशान
Wed, 20 Feb 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शाम होते ही बिजली गुल, परीक्षार्थी परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शासन का फरमान है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा के दौरान रात्रिकालीन कटौती नहीं होगी, लेकिन यहां इस आदेश का कोई असर नहीं है। शाम होते ही गुल हो रही बिजली से बोर्ड और विश्वविद्यालयीय परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चंद दिनों पहले एलान किया था कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन विद्युत कटौती नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने शाम छह से सुबह छह बजे तक का समय निर्धारित करने की बात कही थी, लेकिन जिले में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि शाम छह बजते ही बिजली गुल हो जा रही है। विद्यार्थियों को मजबूरी में दूसरे उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में भी कई बार बिजली गुल हो रही है। इसके पीछे लोकल फाल्ट बताया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके संचालन के लिए बिजली के अलावा इन्वर्टर और जनरेटर भी लगवाने के निर्देश हैं। बिजली गुल होने पर पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनरेटर चलाने की मजबूरी है। जनरेटर के शोर से विद्यार्थियों को दिक्कत होगी। लिहाजा केंद्र व्यवस्थापकों ने अफसरों से पहले ही मांग की थी कि परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो।विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह ने कहा कि शाम के समय लोड अधिक रहता है, जिसके कारण बिजली कटती है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय में बिजली न कटे। उन्होंने कहा कि लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने का कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।