{"_id":"6495dd97c17202ffac08d5f7","slug":"power-attack-injured-khalilabad-news-c-7-1-216981-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जर्जर तार की चपेट में आने से मासूम झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जर्जर तार की चपेट में आने से मासूम झुलसी
Fri, 23 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
करंट से मासूम के झुलसने के बाद बखिरा के बुद्घहिया बाजार में प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के बुद्घहिया बाजार में शुक्रवार सुबह नौ बजे बिजली का तार टूट कर सड़क पर आ गिरा। घर के सामने खेल रही तीन वर्ष की मासूम आयरा पुत्री सहबान इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। उसका इलाज पीएचसी बखिरा में चल रहा है। तार गिरने की सूचना देने के बावजूद बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं आए। बिजली कर्मियों की कार्यशैली से नाराज लोगों ने बुद्धहिया बाजार में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे नुरूआलम, जावेद, लालजी, लतीफ, हितायुल्लाह ने कहा कि दशकों पूर्व लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। जो अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। इससे आए दिन हादसे भी होते हैं। कई बार अवर अभियंता से शिकायत की गई, किंतु मनमानी की वजह से जिम्मेदारों ने आज तक इसका कोई भी समाधान नहीं निकाला।
ग्रामीणों ने बताया कि तार गिरने की घटना के बाद कनेक्शन काटने के लिए संबंधित जेई एवं संविदाकर्मी को कई बार फोन किया गया, किसी का भी फोन नहीं उठा। लोगों ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने बताया कि बुधवार को यहीं पर साप्ताहिक बाजार भी लगता है। यदि जर्जर तारों को बदला नहीं गया तो कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। बहरहाल गंभीर रूप से घायल मासूम का बखिरा पीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
000000000000000
दस माह पूर्व पोल से गिरकर एक संविदाकर्मी की मौत हुई थी
बखिरा। विगत वर्ष अगस्त में एक संविदा कर्मी लाइनमैन की बुद्धहिया बाजार में लाइन ठीक करते समय पोल से गिरकर संविदाकर्मी लाइनमैन लल्लन प्रसाद की मौत हो गई थी। इसके बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदारों ने कोई भी सबक नहीं लिया। नतीजतन शुक्रवार को भी तार गिरने से एक मासूम झुलस गई।
-- -- -- -- -- -
बिजली का तार गिरा था, उसे लाइनमैन भेजकर जोड़वा दिया गया है, नगर में जर्जर तार को बदलने का कार्य शुरू हो गया है, जल्द ही सभी जर्जर तार बदल दिए जाएंगे।
- केएल यादव, एसडीओ, विद्युत निगम, बखिरा