{"_id":"66f9946df300561a4f0c5a0a","slug":"potholes-on-the-road-filled-with-water-pedestrians-getting-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121502-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी, चोटिल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी, चोटिल हो रहे राहगीर
Sun, 29 Sep 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
- विश्वनाथपुर से हरिहरपुर जाने वाले सड़क का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। विश्वनाथपुर से हरिहरपुर होते हुए जिले को जोड़ने वाली सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी भरे गड्ढे की गहराई का अंदाजा न होने के कारण साइकिल व बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठते हैं और गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है।
महुली से हरिहरपुर होते हुए विश्वनाथपुर से जिले को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। डुमरी, खजुहा और विश्वनाथपुर में सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। इस सड़क से होकर रोजाना सैकड़ों चार पहिया वाहन और बाइक सवार गुजरते हैं। प्रतिदिन साइकिल सवार स्कूली बच्चे इसी सड़क से आते-जाते हैं। बारिश के मौसम में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे साइकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
महुली बाजार और आसपास के कई गांव व नगर पंचायत हरिहरपुर के नजदीकी गांव के लोग इस सड़क से रोज जिला मुख्यालय जाते हैं। सुभाष त्रिपाठी, अनिमेश पांडेय, अनिल त्रिपाठी, विनोद कुमार ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है।