{"_id":"61166cce8ebc3edfaf54795b","slug":"poster-lauch-of-amrit-mahostava-khalilabad-news-gkp4054176154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने अमृत महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने अमृत महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया
विज्ञापन
अमृत महोत्सव पर पोस्टर का विमोचन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकत्रा। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
एबीवीपी ने अमृत महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया
- स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी 101 स्थानों पर करेगी ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 101 स्थानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को विद्यार्थी परिषद अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश मेे मना रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़गो स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में अमृत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।
जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि भारत की स्वाधीनता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनेकों वीरों ने अपना सर्वश्व बलिदान किया है। विद्यार्थी परिषद वर्ष भर कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को वीर बलिदानियों की गाथा से परिचित कराएगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद का एक गांव एक तिरंगा अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जनमानस में देश प्रेम की भावना का विकास एवं देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की गौरवगाथा से परिचित कराना है। पूर्व छात्र संघ महामंत्री अरविंद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह अभियान समाज में राष्ट्रवाद की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर शैलेश सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अथर्व श्रीवास्तव, अनुराग उपाध्याय, रविशंकर सिंह, सौरभ लाला आदि लोग मौजूद रहे।