{"_id":"678400aaca0bd556790c6e48","slug":"posted-objectionable-photo-and-video-by-making-fake-school-id-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126963-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूल की फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किया आपत्तिजनक फोटो और वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूल की फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किया आपत्तिजनक फोटो और वीडियो
Sun, 12 Jan 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एक निजी विद्यालय की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर शिक्षकों और विद्यार्थियों की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने साइबर अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर फर्जी आईडी को एप से हटवा दिया है।
बता दें कि खलीलाबाद शहर में संचालित एक स्कूल के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई थी। उस पर डीप फेक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के जरिए स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पोस्ट किया गया था। इसकी जानकारी जब स्कूल प्रबंधन को हुई तो उन्होंने साइबर पुलिस को सूचना दी। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक सोनी ने बताया कि फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर डीप फेक एआई का इस्तेमाल करके यह वीडियो बनाई जा रही थी और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। जिससे स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाओं की छवि धूमिल हो रही थी। इस मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।