फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Politics heated up after bulldozer running on Madani Masjid

Sant Kabir Nagar News: मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलने के बाद गर्म हुई सियासत

Tue, 11 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up after bulldozer running on Madani Masjid
हाटा। मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सोमवार को मदनी मस्जिद के पास पहुंचे। मस्जिद पक्षकारों से मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह कार्रवाई दंगा फैलाने के उद्देश्य से किया, लेकिन मस्जिद पक्ष के लोगों ने सुझबूझ का परिचय दिया।
विज्ञापन

हाटा पहुंचे कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने मस्जिद पक्ष के लोगों के साथ मस्जिद के अंदर और बाहर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टे समाप्त होने के एक दिन बाद ही आनन-फनन में प्रशासन ने मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया गया। यह नियम विरुद्ध है। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। फर्जी तरीके से मस्जिद पक्ष के लोगों पर दर्ज किया गया केस वापस होना चाहिए। सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रशासन की मंशा हाटा में संभल जैसी घटना कराने की थी, लेकिन यहां के लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया। पूर्वग्रह से प्रेरित होकर प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है। स्टे खत्म होने के बाद प्रशासन को नोटिस देना चाहिए। एक दिन में तो इतनी बड़ी मस्जिद खड़ी नहीं हो गई होगी। इसके पूर्व प्रशासन या नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण अवैध था तो उसे क्यों नहीं रोका या कार्रवाई क्यों नहीं की। पूर्व में एसडीएम की ओर से पैमाइश के बाद लगाई गई रिपोर्ट में मस्जिद का निर्माण बैनामे वाली जमीन में होने का जिक्र किया गया है। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed