फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Policeman who went to settle road dispute attacked, uniform torn

Sant Kabir Nagar News: रास्ते का विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी पर हमला, वर्दी फाड़ी

Tue, 18 Jun 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Policeman who went to settle road dispute attacked, uniform torn
धनघटा। क्षेत्र के सेवईपार गांव में चल रहे रास्ते का विवाद निस्तारण कराने गए पुलिसकर्मी पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी जमीन पर गिर पड़ा और उसकी वर्दी फट गई। साथी पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर एक नामजद समय 10 -15 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विकास खंड पौली के सेवईपार गांव के मुख्य मार्ग पर गांव निवासी एक शख्स बांस-बल्ली लगाकर गांव के लोगों का रास्ता और अवरूद्ध कर दिया। खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामीण थाने व तहसील में प्रार्थना पत्र दिए। एक सप्ताह पहले पुलिस मौके पर गई और रास्ते को खाली करा दिया। पुलिस जब लौट आई तो दोबारा बांस-बल्ली लगाकर रास्ता और रोक दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार हरेराम यादव, एक एसआई और दो सिपाही के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ से रास्ता खाली कराने लगे। नायब तहसीलदार हरेराम यादव का कहना है कि रास्ता खाली हो चुका था। इसी समय एक शख्स पहुंचा और कुछ बोल दिया। इस कुछ लोग भड़क उठे और बोलने वाले शख्स की पिटाई करने लगे। उसे देख पुलिस कर्मी उसका बीच बचाव करने लगे। इसी बीच कुछ लोग हेड कांस्टेबल प्रमोद राय से उलझ गए और उनसे धक्का-मुक्की करने लगे। धक्का मुक्की के दौरान प्रमोद गिर पड़े और आरोपी लोग उन्हें मारते-पीटते उनकी वर्दी फाड़ डाली। नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने बताया कि उनकी तहरीर पर पृथ्वी समेत 10- 15 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed