{"_id":"662550b37619e84a81039d08","slug":"policeman-who-went-to-settle-dispute-was-assaulted-case-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113150-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाद सुलझाने गए सिपाही से मारपीट, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाद सुलझाने गए सिपाही से मारपीट, चार पर केस
Sun, 21 Apr 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
- हाईवे पर बगहिया व डीघा के बीच की घटना
-कार व टेंपों में टक्कर के बाद उपजा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे पर बगहिया व डीघा के बीच में शनिवार की देर शाम कार और टेंपो में हुई टक्कर की सूचना पर पहुंचे सिपाही के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामले में सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
औद्योगिक क्षेत्र चौकी में तैनात सिपाही सत्येंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को करीब शाम 5:30 बजे चीता मोबाइल ड्यूटी में पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र से मेंहदावल बाईपास के तरफ कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह के साथ जा रहे थे। कांस्टेबल मनीष कुमार यादव को सूचना प्राप्त हुआ कि बगहिया चौराहा से कुछ आगे एक कार व टेंपू में टक्कर हो जाने के कारण दोनों पक्षों से काफी लोग इकट्ठा होकर विवाद कर रहे हैं। इस सूचना पर सत्येंद्र व कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।
जहां पर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करने प्रयास करने लगे। जिस पर कार स्वामी पक्ष के रामदयाल पाठक पुत्र विरेन्द्र पाठक व सार्थक पाठक पुत्र रामदयाल पाठक निवासी डीघा बाईपास ने सत्येंद्र व कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह को गालियां देने लगे। जब उन लोगों ने मना किया तो दोनों का काॅलर पकड़कर मारपीट की।
विज्ञापन
मामले बिगड़ता देखकर दोनों पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र चले गये। जिस पर रामदयाल व सार्थक व सक्षम पाठक पुत्र रामदयाल व एक व्यक्ति और पुलिस चौकी पहुंचकर गाली देते हुए फिर से मारने-पीटने का प्रयास करने लगे। चौकी पर मौजूद कांस्टेबल मनीष कुमार यादव बीच-बचाव करने का प्रयास किए तो उन्हें भी गाली दी गई। कोतवाल ने बताया कि मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।