फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   policeman fitness enquiry

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने पुलिस कर्मियों की फिटनेस जांच के लिए लगवाई दौड़

Fri, 02 Jun 2023 10:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
policeman fitness enquiry
पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
संतकबीरनगर। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। बाद में पुलिस लाइंस में साफ- सफाई और भोजनालय आदि की जांच की।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्न आउट को चेक करते हुए सभी को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।
विज्ञापन

परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। भोजनालय व साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को रखने के संबंध में पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया। बाद में पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टर की जांच की। गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed