फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police rehearsed to deal with rioters

Sant Kabir Nagar News: दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास

Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Police rehearsed to deal with rioters
पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में शस्त्र चलाने का किया गया अभ्यास
विज्ञापन


संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्त एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर पुलिस कर्मियों को शस्त्र चलाने का अभ्यास दिया गया। जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए शस्त्र चलाने का पूर्वाभ्यास किया। वहीं दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके व गुर सिखाए गए।
पुलिस लाइंस में कार्यरत उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों, आरक्षियों ने इसमें हिस्सा लिया। पुलिस टीम को दंगा निरोधक, बल्वा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके व गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ आंसू गैस और रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ केशवनाथ, ट्रेनी सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय, आरआई रजनीकांत ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed