फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police reached CHC, brokers absconded

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी में पहुंची पुलिस, दलाल हुए फरार

Thu, 02 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police reached CHC, brokers absconded
मेंहदावल सीएचसी में दलालो की जांच करते पुलिसकर्मी।
मेंहदावल। मेंहदावल सीएससी का नजारा बुधवार को बदला नजर आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस कर्मी पहुंचे तो दलाल फरार हो गए। अधीक्षक ने दो दिन पूर्व 17 दलालों की सूची पुलिस को सौंपी थी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में अल्ट्रासाउंड तथा पैथोलॉजी के दलाल कब्जा जमा रखे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए 17 दलालों को चिह्नित करते हुए तहरीर दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को अस्पताल परिसर दलालों से मुक्त देखा गया। एक दो पैथाेलॉजी के संचालक जरूर नजर आए, लेकिन वे खुद को दलाली के धंधे से दूर बताए। इस बात की पुष्टि जरूर की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलालों का मनोबल विभागीय डॉक्टर के संरक्षण के कारण बढ़ा हुआ है। हर डॉक्टर जांच के नाम पर अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी केंद्रों से प्रतिमाह लाखों रुपये कमीशन लेते हैं।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी भी बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई बार पहुंचे। करीब 11:40 पर चीता मोबाइल टीम के पुलिसकर्मी परिसर में दाखिल हुए तो अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सकों से वार्ता कर लौट गए। पुलिस कर्मियों के अस्पताल परिसर में दाखिल होते ही दलाल अस्पताल की स्थिति का जायजा बाहर बाहर लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक का 17 दलालों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई अवश्य की जाएगी। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लगातार पुलिस कर्मियों से निगरानी भी कराई जा रही है। जो भी मरीज का शोषण करते हुए दलाल पकड़ा जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार दुबे, एसओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed