फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police inspect with drone camera

पंचायत चुनाव में ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Wed, 24 Feb 2021 10:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
police inspect with drone camera
पुलिस को मिला ड्रोन कैमरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
पंचायत चुनाव में ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
विज्ञापन

- लखनऊ में दो पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पंचायत चुनाव की निगरानी पुलिस ड्रोन कैमरे से करेगी। इसके लिए लखनऊ में दो पुलिसकर्मियों को सात दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया। अब किसी तरह की बड़ी समस्या होने पर अथवा मेले आदि के अवसर पर पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि प्रदेश के 30 जनपदों को पीएचक्यू ने ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया गया। उसी में जिले को भी ड्रोन कैमरा मिला है। ड्रोन कैमरे को ठीक प्रकार से संचालित करने के लिए जिले में तैनात पुलिसकर्मी कमलेश्वर मौर्य और अमित कुमार को लखनऊ में सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। ड्रोन कैमरे की खासियत है कि 20 फिट ऊंचाई में 200 मीटर की परिधि में काम करेगा। इस कैमरे को दिशा देने की जरूरत नहीं होगी। नेटवर्क डिवाइस काफी बेहतर है। कोहरे के समय में भी ड्रोन कैमरा पूरी तरह काम करेगा। कानून व्यवस्था की निगरानी करने में ड्रोन कैमरा बेहद कारगर होगा। महाशिवरात्रि पर्व पर तामेश्वरनाथ में लगने वाले मेले, बिडहर घाट पर लगने वाले मेले और मगहर कबीर चौरा परिसर में खिचड़ी पर लगने वाले मेले की निगरानी करना काफी आसान होगा। पंचायत चुनाव में भी ड्रोन काफी मुफीद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed