{"_id":"6ae0f252d777da8401041ad5","slug":"karwa-chauth-markets-bustle-with-activity-as-women-engage-in-shopping-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159630-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचाैथ : गुलजार हुए बाजार खरीदारी करने में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचाैथ : गुलजार हुए बाजार खरीदारी करने में जुटीं महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखने वाली महिलाएं इसकी तैयारियों में जुट गई हैं।
बाजारों में कहीं रंग-बिरंगी चूड़ियां आकर्षित कर रही हैं तो कहीं मेहंदी, बिंदी, कंगन और सौंदर्य प्रसाधनों व करवा की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है और वे पूजा की तैयारियों के साथ अपने शृंगार के लिए भी पसंदीदा सामान खरीद रही हैं।
करवाचौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं पारंपरिक शृंगार सामग्री के साथ नए डिजाइनों के सामान भी पसंद कर रही हैं। चूड़ियों, कंगन, बिंदी, लिपस्टिक और मेहंदी की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। शृंगार सामग्री विक्रेता संदीप ने बताया कि करवाचौथ के चलते महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। चूड़ियों, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
पर्व नजदीक आने पर ग्राहकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।