{"_id":"67ba0ef942befe4ae107c8e2","slug":"police-found-clues-about-missing-e-rickshaw-driver-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128957-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लापता ई-रिक्शा चालक के बारे में पुलिस को मिले सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लापता ई-रिक्शा चालक के बारे में पुलिस को मिले सुराग
Sat, 22 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी 10 फरवरी से गायब ई-रिक्शा चालक अमन के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिला है। 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
परिजनों ने जिन चार युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की लेकिन उन्होंने इस मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर काम कर रही पुलिस को इस मामले के शीघ्र खुलासे की उम्मीद है।
ई-रिक्शा चालक अमन के गायब होने के बाद पुलिस ने मामले में गांव के ही चार आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्जकर उसकी तलाश में जुट गई। उसके मोबाइल का लोकेशन और काॅल डिटेल निकालकर छानबीन हुआ। पुलिस ने लगभग एक दर्जन स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ एवं कई स्थानों पर उसकी तलाश की। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
चालक की तलाश में लगी पुलिस टीम को घटना के लगभग 12 दिन बाद अब जाकर कुछ अहम सुराग मिला है। जिसके आधार पर पुलिस टीम को गायब ई-रिक्शा चालक के तलाश की आश जग गई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस टीम किसी भी तरह की बातचीत करने से परहेज कर रही है।