फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police engaged in solving the mystery of Alexander's murder

सिकंदर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 16 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in solving the mystery of Alexander's murder
सिकंदर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

आरोपी मामा के नेपाल भागने की आशंका
संतकबीरनगर। चार दिन पहले सिकंदर की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस को प्रेम संबंध में ही हत्या होने का शक है। हत्या में नामजद आरोपी मामा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस के मुताबिक वह नेपाल भाग गया है। जबकि दो अन्य आरोपी भी नहीं पकड़े जा सके हैं।
सोमवार की रात आमी नदी के अजगईबा घाट पर बोरे में लाश लेकर तीन लोग अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। उसी दौरान वाराणसी जिले के चौक क्षेत्र के मीरघाट के रहने वाले डोम रोहित चौधरी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान सिकंदर पुत्र राम नगीना निवासी नरायनपुर उर्फ कोटिया थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिकंदर की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। इस मामले में डोम रोहित की तहरीर पर पुलिस ने सिकंदर के मामा कोतवाली क्षेत्र के जंगलऊन के बेलदारी टोला निवासी संजय और दो अन्य के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना से सात दिन पहले सिकंदर और उसके मामा संजय के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। हत्यारोपी मामा का लोकेशन सोनौली सीमा तक मिला है। जबकि दूसरे चिह्नित आरोपी का लोकेशन बस्ती है।

अपराध शाखा के इंस्पेक्टर दीपक दूबे ने बताया कि सिकंदर की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वैसे प्रेम संबंध में हत्या होने की जांच की जा रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। हत्यारोपी मामा संजय नेपाल भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed