फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police engaged in identifying the main kingpin who broke into the police recruitment examination.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले मुख्य सरगना की पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 21 Feb 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in identifying the main kingpin who broke into the police recruitment examination.
संतकबीरनगर। जनपद में आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। हालांकि, बिहार प्रांत के साल्वर गैंग के सरगना की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब गिरफ्तार साल्वरों से उसकी पहचान कराने का प्रयास तेज कर दी है। सर्विंलास और एसओजी टीम सरगना की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के सुचिता पर ग्रहण लगाने के प्रयास में जुटे आरोपियों पर जिले में अब तक चार केस पंजीकृत किए गए हैं। गन्ना विकास इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक अभिषेक शर्मा, कूंडीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार एवं सत्यव्रत दुलारी इंटर काॅलेज के केंद्र व्यवस्थापक रीना तिवारी के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके साथ ही साल्व पेपर मामले में एसओजी टीम के प्रभारी सर्वेश कुमार राय के शिकायत पर महुली में भी एक केस दर्ज हुआ है। कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और महुली में दर्ज केस छोड़ दिए जाएं तो दो अन्य मामलों में बिहार के सरगना की ओर से पेपर साल्व करने के लिए लड़कों को यहां पर भेजा गया था।
विज्ञापन

पुलिस का अब संपूर्ण ध्यान सरगना पर केंद्रित हो गया है। एसपी के निर्देश पर साल्वरों से मिले इनपुट के आधार पर सरगना को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया गया है। एसओजी और सर्विलांस टीम ने साल्वरों से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर सरगना को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया है। सरगना के पकड़ में आने के बाद पूरे गैंग से पर्दा उठ जाएगा और कई अन्य सदस्यों के भी नाम प्रकाश में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए साल्वरों से कुछ इनपुट मिले हैं। उस पर काम करने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है। साल्वर गैंग के सरगना को जल्द ही पुलिस गिरफ्त में लिया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed