फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police-community unit meeting; message conveyed to become responsible citizens.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक, जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

Mon, 13 Jul 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police-community unit meeting; message conveyed to become responsible citizens.
महुली। थाना महुली परिसर में सोमवार को पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रतिनिधियों और यूनिट के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में कानून पालन, यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रत्येक नागरिक कानून का पालन करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करे और परिवार व समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और कार चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

बैठक में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड और ओटीपी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई। बैठक में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, नशामुक्त समाज तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने कानून और यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस ने कहा कि आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए पुलिस कम्युनिटी यूनिट के माध्यम से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed