{"_id":"6a32f42cd1643b82ae068475","slug":"police-booths-will-be-set-up-at-the-sant-kabir-nagar-gorakhpur-border-and-in-nandaur-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152391-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर-गोरखपुर बॉर्डर और नंदौर में बनेगा पुलिस बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर-गोरखपुर बॉर्डर और नंदौर में बनेगा पुलिस बूथ
Thu, 18 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। पुलिस विभाग में सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एसपी संदीप मीना ने कहा कि कोतवाली में मेस के छत की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे कि बरसात के दिनों में दीवारों में सीलन न हो। इसके अलावा मगहर पुलिस चौकी भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। नंदौर में पुलिस बूथ बनाया जाएगा। संतकबीरनगर-गोरखपुर बॉर्डर पर भी पुलिस बूथ बनाया जाएगा।
बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर पुलिस बूथ निर्माण के लिए एक सप्ताह पूर्व एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश की थी। पुलिस बूथ निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन हुआ था। भूमि सीमांकन के बाद पुलिस बूथ का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। पुलिस बूथ के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व एसडीएम अरुण कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह के नेतृत्व में बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर पुलिस बूथ के निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन हुआ था। राजस्व टीम ने अधिकारियों के नेतृत्व में भूमि का सत्यापन करते हुए पैमाइश के बाद निर्धारण कर दिया था। भूमि का सीमांकन होने के बाद पुलिस बूथ का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि नंदौर चौराहे से बस्ती व सिद्धार्थनगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यह व्यापारिक केंद्र भी है और प्रति गुरुवार तथा रविवार को यहां नारायनपुर बाजार में पशु बाजार संचालित होता है। ऐसे में पुलिस पिकेट पेड़ के नीचे लगता था, जहां पुलिसकर्मी धूप में अक्सर परेशान होते थे। लेकिन पुलिस बूथ के निर्माण से यहां पिकेट की ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को जहां राहत मिलेगी वहीं अपराध पर लगाम भी लगेगा। थाना अध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि पूलिस बूथ के निर्माण से नंदौर क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को बल मिलेगा।
अपराधों पर नियंत्रण होगा तथा पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को राहत मिलेगी।