{"_id":"645d37cae7d9af599b02c634","slug":"police-arrived-on-the-information-of-fake-voting-khalilabad-news-c-7-1-161410-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस
Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला में फर्जी मतदान की अफवाह पर दोपहर बाद एक मतदान केंद्र के बाहर भाजपा नेताओं तथा पुलिस प्रशासन के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस की सूझ-बूझ से मामला शांत हुआ।
दोपहर बाद राष्ट्रीय इंटर मीडिएट कॉलेज पारस नगर बेलहर के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान की सूचना पर भाजपा नेता पहुंच गए। दोनों लोग मतदान केंद्र में जाने लगे तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर भाजपा नेताओं तथा पुलिस में कहासुनी होने लगी।
मतदान केंद्र से मतदान करके निकल रहे एक पूर्व मंत्री को देखकर भाजपा नेताओं का पारा और भी गरम हो गया। सूचना पर एसओ बेलहर अमित कुशवाहा पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया।