फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest two accused

शिक्षक से रंगदारी मांग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
मेंहदावल पुलिस ने रंगदारी मागने के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शिक्षक से रंगदारी मांग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- पकड़े गए आरोपियों पर हत्या, रंगदारी, मारपीट के पूर्व में भी हैं दर्ज
- पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में रविवार की रात शिक्षक के घर में घुसकर ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो कट्टा, करतूस और चाकू मिला। पकड़े गए दो बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
मेंहदावल नगर पंचायत के मोहल्ला उत्तर पट्टी निवासी प्राथमिक शिक्षक संकेश्वर गुप्ता पुत्र राहुल गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात उसके घर पर प्रशांत सिंह उर्फ अंकुर सिंह, विनय शर्मा, रिपुंजय सिंह उर्फ राणा सिंह पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोग ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। जब उसने विरोध किया तब तीनों लोग उसके घर में घुस कर जान से मारने की नीयत से कट्टा व चाकू सीने पर सटा दिए। आरोप है कि उक्त लोग कहने लगे कि जल्दी पैसा लाओ नहीं तो जान से मार देंगे। उसने अंदर से पैसा लाने का बहाना बनाया और मौका पाकर डायल 112 नंबर और मेंहदावल थाने की पुलिस को फोन से सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंगदारी मांग रहे तीनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान रिपुंजय सिंह उर्फ राणा सिंह निवासी सोनौरा, प्रशांत सिंह उर्फ अंकुर सिंह निवासी बारागद्दी मेंहदावल तथा विनय शर्मा सरैया कोतवाली खलीलाबाद के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed