फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest one thief

चोरी की चार बाइक, तमंचा, कारतूस संग चोर गिरफ्तार

Mon, 05 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
police arrest one thief
चोरी की चार बाइक, तमंचा, कारतूस संग चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

- पूछताछ में अलग-अलग जगहों से बाइक चुराने की बताई बात
- नंबर प्लेट बदल कर चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में था
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली और स्वाट की संयुक्त टीम ने सोमवार को शातिर चोर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से देशी तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की।

एसएसआई प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रविवार शाम को वह क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान चौकी प्रभारी हरिहरपुर वीरेंद्र यादव और स्वाट टीम प्रभारी दीपक दुबे भी पहुंच गए। पुलिस टीम के साथ सूचना के आधार पर शातिर चोर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 215 बोर का देशी तमंचा और कारतूस मिला। पूछताछ में पकड़े गए चोर की पहचान राजकुमार अग्रहरि निवासी मझौवा एकडंगा थाना महुली के रूप में हुई। निशादेही पर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई चोरी की चार बाइक बरामद हुई। पूछताछ में अलग-अलग जगहों से बाइक चुराने की बात स्वीकार की। बाइक के नंबर प्लेट बदलकर वह बेचने की जुगत में था। बरामद बाइक के बारे में पता किया जा रहा है। एसएसआई प्रमोद यादव ने बताया कि शातिर बाइक चोर राजकुमार अग्रहरि के खिलाफ दो अलग- अलग मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed