फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pm visit held in maghar on 28 june

मगहर में 28 जून को आएंगे पीएम

Fri, 22 Jun 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
pm visit held in maghar on 28 june
मगहर के कबीर चौरा परिसर में समाधि और मजार। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीनरगर। मगहर स्थित कबीरचौरा परिसर में संत कबीर के 620वें प्राकट्य दिवस पर पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार की रात डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी असित श्रीवास्तव ने मगहर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यहां जर्मन हैंगर पंडाल लगाए जाने और हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में कोई कमी न रहे, इसलिए लगातार निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को भूमि पूजन के बाद हैलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बारिश होने पर या तेज धूप में जनसभा में आने वालों को कोई समस्या न हो, इसके लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन


26 जून तक ये सभी काम पूरे कर लिए जाने के निर्देश संबंधित अफसरों-ठेकेदारों को दिए गए हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं। पार्किंग स्थल भी चिह्नित कर लिया गया है। इसका नक्शा भी तैयार कराया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदगी बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद के कलाकार पीएम के कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां देंगे। करीब 13 से 15 मिनट का रंगारंग कार्यक्रम होने की उम्मीद है। जबकि कबीर के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में 28 और 29 जून को अलग-अलग जगहों से करीब नामचीन 175 कलाकार यहां आ रहे हैं। ये कलाकार शाम सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed