{"_id":"61f8145c425af9682b714f05","slug":"pm-aawas-second-installment-not-given-by-officer-khalilabad-news-gkp425464185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए भटक रही लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए भटक रही लाभार्थी
विज्ञापन
रेरुआ गांव की पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ।संबाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए भटक रही लाभार्थी
- पति की दुर्घटना में मौत के बाद उत्पन्न हुई समस्या
- तिरपाल का घेरकर सात बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा/बखिरा। विकास खंड बघौली के रेरुआ गांव की महिला पीएम (प्रधानमंत्री) आवास की दूसरी किस्त पाने के लिए भटक रही है। ब्लॉक और बैंक का चक्कर काटते-काटते महिला परेशान हैं, लेकिन उसे दूूसरी किस्त नहीं मिल पा रही है। ठंड में बच्चों के साथ तिरपाल में रहने को मजबूूर है। अब महिला ने सीडीओ से पीएम आवास की दूसरी किस्त दिलाने की मांग की है।
रेरूआ गांव निवासी चंद्रकला ने बताया कि उसके पति छेदी की मृत्यु 13 फरवरी 2021 को दुर्घटना में हो गई थी। पति के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिला था। आवास की पहली किस्त मिली थी, जिससे मकान की नींव पड़ गई थी। दूसरी किस्त भी पति के बैंक खाते में आई थी, लेकिन पति की मृत्यु हो जाने से खाते से आवास की रकम नहीं निकल सकी। इस वजह से आवास निर्माण का कार्य बाधित हो गया है। खाते से रकम की निकासी के लिए जरूरी कागजात बैंक व ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध करा दी, बावजूद इसके अब तक दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है।
महिला का कहना है कि आवास की दूसरी किस्त पाने के लिए बैंक और ब्लॉक मुख्यालय का कई बार चक्कर लगाया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बीडीओ बघौली को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थी को दूसरी किस्त की धनराशि जल्दी उपलब्ध कराएं। जिससे वह अपने मकान का निर्माण कार्य आगे बढ़ा सकें। उसे मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी का भुगतान भी कराएं।