{"_id":"61992c6da640ae79416a9a0d","slug":"pm-aawas-key-distributed-khalilabad-news-gkp4170456127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने 54 लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने 54 लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी
विज्ञापन
विकास भवन में आवास के लाभार्थियों को सांसद ने चाभी वितरण किया ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने 54 लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी
बेघर गरीबों को 2022 तक आवास मुहैया कराने का है शासन का लक्ष्य: सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सांसद प्रवीण निषाद की अध्यक्षता मेें शनिवार को विकास भवन के सभागार में आवास दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रत्येक ब्लॉकों के छह-छह ऐसे लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई, जिन्होंने अपना आवास पूर्ण करा लिया है। सांसद के हाथों आवास की चाबी पाकर लाभार्थी खुश नजर आए।
सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आवास दिवस का आयोजन हुआ है। मोदी सरकार का सोच है कि बेघर परिवारों को 2022 तक आवास मुहैया कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बेघर पात्र परिवारों को आवास दिया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये दिया जाता है। इसके साथ ही 90 दिन की मनरेगा से मजदूरी दी जाती है। मोदी और योगी सरकार में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हैं। इसका लाभ गरीब पात्रों को मिल रहा है। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आवास दिवस पर 54 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई है। योजना को पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाने के निर्देश सभी जिम्मेदारों को दिए गए हैं। उन्होंने लाभार्थियों को योजना के बारे में विस्तार से बताया। समझाया कि यदि किसी लाभार्थी से आवास दिलाने के नाम पर कोई रिश्वत मांगे तो कत्तई न दें। आवास किसी की कृपा पर नहीं वरना पात्रता के आधार पर सरकार की ओर से दिया जाता है। रिश्वत की मांग करने वाले के बारे में सूचना भी दें, जिससे संबंधित के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई की जा सके। परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल ने कहा कि सरकार का सोच है कि बेघर गरीबों का अपना घर हो। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का संचालन हो रहा है। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो लाभार्थी ब्लॉक पर बीडीओ से और जिले पर सीडीओ, पीडी से शिकायत करें। समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान डीसी उमाकांत त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, अशफाक, प्रवीण यादव, अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।