फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plenty of illegal vehicles, roadways suffer losses

Sant Kabir Nagar News: डग्गामार वाहनों की भरमार, रोडवेज को नुकसान

Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Plenty of illegal vehicles, roadways suffer losses
मेंहदावल बाईपास पर सवारी भरता डग्गामार वाहन। स्रोत फोटो- संवाद
संतकबीरनगर। यातायात माह में भी डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। मेंहदावल बाईपास, विधियानी मोड़ समेत तमाम स्थानों से अनधिकृत रूटों पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। इसके चलते रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

यातायात माह में यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एआरटीओ व यातायात पुलिस की तमाम कार्रवाई के बाद भी डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। यहां पर स्थानीय व दूर-दराज के लिए सवारियां आसानी से मिल जाती हैं। उनसे मनमाना किराया वसूल किए जाने की शिकायतें हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खलीलाबाद शहर के विधियानी मोड़ व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम ऐसे स्थान हैं जहां से डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। यही नही प्राईवेट वाहन के पासिंग नंबर पर सवारियां खुलेआम ढोई जा रही हैं। इससे परिवहन निगम को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। जिला स्तर पर कई बार ऐसे वाहन संचालकों पर रोक लगाने की कवायद की गई, फिर भी इनके संचालन पर अंकुश नहीं लग पाया। कई बार ऐसे संचालक अपने वाहन में सवारियों को बैठाने के लिए आपस में ही भिड़ जाते हैं। साथ ही सवारियों से भी दुर्व्यवहार व छीनाझपटी की शियायतें आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर यातायात पुलिस के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया जाता है। जो भी वाहन पकड़ में आते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। -प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed