फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pledge to strengthen the Kayastha party

Sant Kabir Nagar News: कायस्थ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pledge to strengthen the Kayastha party
संतकबीरनगर। कायस्थ पार्टी की नगर इकाई का संगठन विस्तार कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कायस्थ समाज को सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जनता के बीच जाकर संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को पहुंचाए तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करे। पार्टी के मंत्री पवन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में कायस्थ पार्टी समाज की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संजीव श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, श्याम मोहन श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed