{"_id":"629a5408468aa235894bc068","slug":"plaster-break-in-sbi-khalilabad-news-gkp439148870","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में टूटकर गिरा छत का प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में टूटकर गिरा छत का प्लास्टर
विज्ञापन
एसबीआई हरिहरपुर की छत से टूटकर गिरा मलबा,जहॉ कर्मचारी करते हैं लंच। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बैंक में टूटकर गिरा छत का प्लास्टर
- स्टेट बैंक हरिहरपुर का मामला, किसी के घायल होने की सूचना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। शुक्रवार को एसबीआई हरिहरपुर भवन के छत का प्लास्टर भर-भराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर शाखा में मौजूद उपभोक्ता डर गए। सभी इधर-उधर भागने लगे। करीब एक घंटे तक बैंक का कामकाज बाधित रहा।
एसबीआई जिस भवन में संचालित है वह जर्जर हो चुका है। शाखा प्रबंधक सचिन खरे ने बताया कि इस भवन में करीब 43 साल से बैंक शाखा संचालित हो रहा है। शुक्रवार को भवन के जिस तल पर बैंक कर्मी लंच करते हैं, ठीक उसके ऊपर का प्लास्टर टूटकर कुर्सियों पर गिर गया। गनीमत यह रही उस वक्त कोई कर्मी वहां मौजूद नहीं था। इसके किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।