{"_id":"64ca9ee1472273cfcb088409","slug":"pickup-and-bike-collision-youth-serious-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1086-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप और बाइक की हुई टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप और बाइक की हुई टक्कर, युवक गंभीर
Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के अलीनगर के पास बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और घायल को सीएचसी नाथनगर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के महादेवा निवासी 28 वर्षीय शमशे आलम पुत्र बदरुद्दीन बुधवार को नाथनगर से बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही नाथनगर- महुली मार्ग पर अलीनगर दलित बस्ती के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार शमशे आलम घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।