{"_id":"66c23bc69ce937c59b0c400e","slug":"photos-will-be-uploaded-with-new-dress-of-council-school-students-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119377-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूल के छात्रों की नई ड्रेस के साथ फोटो होगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूल के छात्रों की नई ड्रेस के साथ फोटो होगी अपलोड
Sun, 18 Aug 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंचने के बाद छात्र-छात्राओं की नई ड्रेस के साथ डीबीटी एप पोर्टल पर फोटो अपलोड की जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की ओर से तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसमें मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूल में ही बच्चों को खाना खाने को दिया जाता है। इसके साथ ही किताबें, वर्कबुक नि:शुल्क दी जाती हैं। बच्चों को ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग, पेंसिल के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजे जाते हैं। वर्तमान में 60 हजार बच्चों को यह रकम भेजी जा चुकी है। बावजूद इसके स्कूल आने वाले बच्चे पुरानी ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इसकों देखते हुए शासन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं के फोटो ड्रेस सहित खींचकर उसे डीबीटी एप पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों को बच्चों की ड्रेस के साथ फोटो डीबीटी एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।