फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Photos of public representatives on illegal hoardings, municipality shying away from action

Sant Kabir Nagar News: अवैध होर्डिंग पर जन प्रतिनिधियों की फोटो, कार्रवाई से कतरा रही पालिका

Mon, 14 Oct 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Photos of public representatives on illegal hoardings, municipality shying away from action
फोटो सहित
विज्ञापन

- कई होर्डिंग का एक छोर झुका, कभी भी हो सकता है हादसा
- नवरात्र की शुरुआत के साथ होर्डिंग लगना हो गया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगाई गई है। कई होर्डिंग का एक छोर झुका हुआ है। जो हादसे का सबब सकते हैं। इसके बाद भी पाालिका प्रशासन उदासीन है। होर्डिंगों पर जन प्रतिनिधियों की भी फोटो लगी है, ऐसे में इन होर्डिंग को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। नवरात्र की शुरूआत के साथ ही शहर में अवैध होर्डिंग लगानी शुरू हो गई थी, इसमें नवरात्र से लेकर दीपावली पर्व तक की बधाईयां देने वाली होर्डिंग शामिल है।
शहर में एचआरपीजी कॉलेज, बैंक चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, गोला बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के किनारे होर्डिंग लगाई गई है। इसमें कहीं पर बिजली के पोल के सहारे तो कहीं पर बांस-बल्ली लगाकर होर्डिंग लगाई गई है। बेतरतीत ढंग से लगाई गई होर्डिंग की स्थिति यह है कि कई सड़क की तरफ झुबा हुआ है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। पालिका प्रशासन इन अवैध होर्डिंग को उतरवाने में कतरा रहा है।
विज्ञापन

कारण यह है कि अधिकतर होर्डिंगों पर जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के नेताओं की फोटो लगी है। अब विजयादशमी का त्योहार भी बीत गया है, लेकिन पालिका प्रशासन अब भी आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की आशंका से चिंतित हैं लोग
शहर के निवासी इस अवैध होर्डिंग के कारण खासे परेशान हैं। उन्हें हादसे की चिंता सता रही है। शहर निवासी विपुल कुमार, रामतेज आदि ने कहा कि अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना लगाने के बजाय पालिका प्रशासन खामोश है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।



शहर में अवैध रूप से जो भी होर्डिंग लगाई गई हैं, उन्हें जल्द ही हटवा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जो भी लोग बिना अनुमति के होर्डिंग लगाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
- अवधेश कुमार,
ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed