फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PET to be held at eight centres today

Sant Kabir Nagar News: आठ केंद्रों पर आज होगी पीईटी

Sun, 25 Oct 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
PET to be held at eight centres today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)जिले के आठ केंद्रों पर रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर तलाशी ली जाएगी। प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 10: 00 से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक होगी। हर पाली में 2952 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में आठ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह शामिल हैं। एडीएम सत्य प्रकाश ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जेनरेटर एक्टिव मोड में रहें, जिससे सीसीटीवी बंद न हो। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गैजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद ही अंदर जाने देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed