फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   performed00

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Feb 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीनगर
संतकबीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
performed00
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखने ब्लॉक सभागार में एकत्रित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी कार्यक्रम दिखाने की कोई व्यवस्था न होने से वे नाराज हो गईं। उन्होंने सीडीपीओ पर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का संबोधन होना था। सभी ब्लॉकों मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के संबोधन का दूरदर्शन पर लखनऊ से सीधा प्रसारण सुबह दस से 12 बजे तक दिखाने के निर्देश दिए गए थे। सेमरियावां ब्लॉक सभागार में इस कार्यक्रम को दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ब्लॉक पर पहुंच कर कार्यक्रम दिखाए जाने का इंतजार करती रहीं। कार्यक्रम दिखाने के लिए न तो टीवी की व्यवस्था की गई थी और न ही  कुर्सियां रखी गई थीं। 12 बजे तक सीडीपीओ नहीं पहुंचीं तो कार्यकर्ता आक्रोशित होने लगीं। कुछ कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ से इस कार्यक्रम के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बीडीओ को आयोजित करना था, इसमें उनका कोई रोल नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर जाने की सलाह दी। ब्लॉक अध्यक्ष वसीमा खातून, उपाध्यक्ष पूनम विश्कर्मा, मोमिना खातून, शहनाज बेगम, ऊषा गौतम, निर्मला, सुशीला, शीला देवी, नीलम, अहमरी फातिमा आदि ने बताया कि हम इन दिनों सर्वे कार्य कर रहे हैं,  सभी कार्यकर्ता दूर-दराज गांवों से किराया आदि खर्च कर आई हैं। आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जाता है। इस संबंध में पूछने पर एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed