फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Performance of teachers

शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 23 Sep 2016 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 23 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Performance of teachers
अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त टेट शिक्षकों की तैनाती के दस माह बीत जाने के बाद भी एरियर न मिलने से भारी आक्रोश है। शुक्रवार को नाराज टेट शिक्षकों ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो टेट शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में बेसिक शिक्षामंत्री से मुलाकात कर विभाग की हकीकत बताएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को टेट शिक्षकों का हुजूम सबसे पहले बीएसए कार्यालय पहुंचा। प्रभारी बीएसए के न मिलने पर शिक्षक डीएम कार्यालय पहुंचे। शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन त्रिपाठी तथा सर्वेश त्रिपाठी, कमलेश यादव आदि ने आरोप लगाया कि नियुक्ति हुए दस माह से ज्यादा का समय बीत चुका है मगर वित्त नियंत्रक तथा सचिव का आदेश होने के बावजूद विभाग ने अभी तक एरियर का भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा विभाग द्वारा बकाया मानदेय तथा कुछ शिक्षकों का सत्यापन आने के कारण वेतन नहीं लगाया गया है। टेट शिक्षकों ने कहा कि विभाग द्वेषपूर्ण तरीके से कार्य कर रहा है। पूर्व में बीएसए को पांच बार तथा डीएम को दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


एरियर न मिलने से शिक्षकों को उनके मूल दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं। शिक्षकों ने डीएम से तत्काल सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस अवसर पर दिनेश शुक्ल, गोपाल मिश्र, योगेन्द्र यादव, कमलेश कुमार, उमारमण त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, संदीप दुबे, सिद्धसागर यादव, दीपक गुप्त, अभय दीक्षित, मनोज सिंह, बीडी मौर्य, गौरव सिंह सोलंकी, आरिफ जमाल, निशांत त्रिपाठी, मनोज यादव, रमेश यादव, कमलाकान्त यादव, मोहम्मद इमरान, धनंजय अग्रहरी, कीर्ति मिश्रा, सोनिया दुबे, रंजना चौरसिया, श्वेता श्रीवास्तव, सुधा,रेखा लखमानी, श्रेया सिंह, योगिता चौधरी, रीतू श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, दीप्ति तिवारी, मधुलिका सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed