{"_id":"68bc7af3d67433fe680b6f7f","slug":"people-were-suffering-from-heat-throughout-the-day-weather-became-pleasant-in-the-evening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138029-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे लोग, शाम में मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे लोग, शाम में मौसम हुआ सुहाना
Sat, 06 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार की सुबह तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। गर्मी से परेशान लोगों को बिजली से उम्मीद थी कि वह भी दगा दे जा रही है। बार-बार शहर में बिजली कट रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों का भी बुरा हाल है।
तेज बारिश न होने से किसानों को भी चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि शाम को आमसान में बादल छाए और रिमझिम फुहार पड़ी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश की संभावना कम है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही मौसम काफी तल्ख बना रहा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। इस बीच बिजली की आवाजाही ने भी लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
गोरखल, मेंहदावल बाईपास, मड़या आदि क्षेत्रों में फाल्ट के चलते समस्या झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। सुबह आठ बजे बिजली गुल हुई तो करीब दाे बजे बिजली आई। इधर, कई दिनों से अच्छी बारिश न होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कारण यह कि निजी संसाधनों के जरिए खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान रामफल, दिग्विजय आदि ने बताया कि अच्छी बारिश न होने से फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हालांकि दो बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में रिमझिम फुहार पड़ी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।