फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People troubled by power outages amidst sultry heat.

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी के बीच विद्युत कटौती से लोग परेशान

Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
People troubled by power outages amidst sultry heat.
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में उमस भरी गर्मी, लो-वोल्टेज व विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं की रात की नींद हराम हो गई है। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए कोई कदम उठाता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

पौली में चौराकला, देइसाड़, धनघटा व मुखलिसपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। इधर कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि रात पांच से छह घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली आती है तो लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं और लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ता निजामुद्दीन, धर्मेंद्र कुमार, दयाराम, फूलचंद, कमलेश, गुलाब, धर्मबीर, राहुल, कामदेव आदि का कहना है कि यहां बस्ती के देईसाड़ विद्युत उपकेंद्र बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed