फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People returning home to celebrate Holi, trains and buses become crowded

Sant Kabir Nagar News: होली मनाने घर लौट रहे लोग, ट्रेनों व बसों में बढ़ी भीड़

Wed, 25 Feb 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
People returning home to celebrate Holi, trains and buses become crowded
खलीलाबाद में चढ़ते यात्री। संवाद
संतकबीरनगर। होली चार मार्च को है। ऐसे में विभिन्न प्रांतों व शहरों में रहने वाले लोग परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। इससे ट्रेनें फुल हैं, तो बसों में भीड़ बढ़ गई है। लोग जैसे-तैसे जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कानपुर, बंगलूरू, सूरत, लुधियाना सहित कई स्थानों से लोग घर लौट रहे हैं। इसके साथ ही खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से भी लोग घरों को वापस जा रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। परिवार के साथ जरनल कोच में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल ट्रेन पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी मच गई। जिन लोगों का टिकट कंफर्म था, उन्हें तो सीट मिल गई, लेकिन जिनका टिकट कंफर्म नहीं था, उन्हें जनरल कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यात्री समीउल्लाह, दिनेश आदि ने बताया कि उन्हें मुंबई जाना है, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। कोच में चढ़ने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000000

निजी बस संचालकों ने बढ़ाया किराया
होली पर बसों में भीड़ बढ़ने से निजी बस संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली जाने वाले यात्री अरविंद कुमार, श्याम लाल आदि ने बताया कि दिल्ली के लिए पहले सात से आठ सौ रुपये लगते थे, लेकिन अब 1200 रुपये से अधिक किराया मांगा जा रहा है।
000000000000000000000
होली का त्योहार नजदीक होने से ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। कानुपर जाना है, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल सका है। मजबूरी में जनरल कोच में सफर करना है, जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है।

-संतोष कुमार, यात्री
000000000000000000
लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिला है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करेंगे। जनरल कोच में चढ़ने में परेशानी है।
-संजय कुमार, यात्री
0000000000000000000000
होली पर्व पर नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-पंकज कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वाेत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed