फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People flocked to see the tableau of Jesus Christ.

Sant Kabir Nagar News: ईसा मसीह की झांकी देखने उमड़े लोग

Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
People flocked to see the tableau of Jesus Christ.
क्रिसमस पर सेंट थामस स्कूल में जुटे लोग-संवाद
संतकबीरनगर। क्रिसमस का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। ईसा मसीह के जीवन की झांकी देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

क्रिसमस का त्योहार प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। यह लोगों को आपसी सहयोग, दया और करुणा की भावना को - अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह मुख्य रूप से ईसाई समुदाय का पर्व है। क्रिसमस पर लोग गिरजाघर जाते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं, रंग बिरंगी मोमबत्ती जलाकर घर को लाल व हरे रंग से सजाते हैं। शहर के सेंट थामस स्कूल में प्रभु यीशु का जन्म उत्सव बुधवार की रात को मनाया गया था। वहीं बृहस्पतिवार की शाम को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुआ। प्रभु यीशु के जन्म के बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाया और जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

इसी के साथ ही चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां विश्व शांति, आपसी भाईचारे और जनकल्याण की कामना की गई। प्रार्थना के दौरान प्रभु यीशु के प्रेम, करुणा और सेवा के संदेश को याद किया गया। चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और उल्लास का अनुभव हो रहा था। क्रिसमस के अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेंट थामस स्कूल खलीलाबाद के चर्च पहुंचे बच्चों ने सजे हुए चर्च और क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी ली और इस खास दिन को यादगार बनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य फादर जयमोन, वर्की, सेंटा, जीनू, फादर प्रवीन, अजीत थामस, थासम जार्ज, एलबर्ट, अरून, बीनू, सिंथा, रीना, माया, निम्मी आदि मौजूद रहे।

क्रिसमस पर सेंट थामस स्कूल में जुटे लोग-संवाद

क्रिसमस पर सेंट थामस स्कूल में जुटे लोग-संवाद

क्रिसमस पर सेंट थामस स्कूल में जुटे लोग-संवाद

क्रिसमस पर सेंट थामस स्कूल में जुटे लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed