फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people feared by dakaiti

Sant Kabir Nagar News: पास के गांव में डकैती, सहमे लोग, फिर चस्पा हुआ डकैती का पोस्टर

Mon, 01 Jan 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
people feared by dakaiti
दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना चौराहे पर बस्ती में लूट की घटना की चर्चा करते लोग।संवाद
बस्ती के मुंडेरवा में डकैती होने के बाद सहमे लोग, बेलहर क्षेत्र के खजुरिया गांव में डकैती का पोस्टर हुआ है चस्पा
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। बस्ती जनपद के मुंडरेवा क्षेत्र के छपिया में पोस्टर चस्पा होने के बाद रविवार की रात एक घर में डकैती हुई। इसके बाद पड़ोस के तीन गांवों के लोग सहम गए हैं। इन गांवों में तीन दिन पूर्व डकैती का पोस्टर चस्पा हुआ था। अभी मामला पूरी तरह से खुला भी नहीं था कि बेलहर क्षेत्र के एक गांव में डकैती को पोस्टर चस्पा हो गया है। इससे इस गांव के लोग सहमे हुए हैं।
दुधारा क्षेत्र के चिउटना गांव में 27 दिसंबर की रात करीब दस बजे गांव वालों को चार घरों की दीवारों पर चार जगहों पर पोस्टर चस्पा दिखाई दिया। पोस्टर पर लिखी इबारत पढ़कर गांव वाले सहम गए। चिउटना गांव में डकैती भरा पोस्टर चस्पा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इससे इलाके के लोग भी सहम गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह 26 दिसंबर की रात दानोकुइयां गांव के चौराहे पर एक जगह पोस्टर चस्पा कर लूट की धमकी दी गई। 26 दिसंबर की रात कानपारा गांव के चौराहे पर स्थित मदरसा की दीवार पर लूट की धमकी भरा पोस्टर चस्पा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर में लिखी इबारत कुछ इस तरह है कि चिउटना गांव में आने वाले दस दिनों के अंदर हम सब अपनी गैंग के द्वारा भयानक डाका डालेंगे। तुम सब लोग कितना जागोगे रात में, यह सभी गांवों के लिए चेतावनी है। आने वाले दस दिनों के अंदर चिउटना गांव के कुछ चुनिंदा घरों में हमारी टीम द्वारा भयानक लूटपाट किया जाएगा। तुम सब के अंदर जितनी ताकत है लगा लो, लेकिन हम तुम्हारे गांव को लूट कर ही रहेंगे।
पोस्टर देख कर गांव वाले भयभीत थे कि बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में छपिया लुटावन के रगड़गंज पुरवा पर दो दिन पहले बदमाशों ने डकैती डालने का पोस्टर चस्पा कर चुनौती दी थी। रविवार की रात डकैतों ने डकैती को अंजाम दे दिया। रगड़गंज पुरवा पर पांच की संख्या में पहुंचे डकैतों ने ललित मोहन पुत्र रामचंद्र चौधरी के घर में दरवाजा खुलवा कर प्रवेश किया। महिलाओं व घर के सदस्यों को धमकाकर आभूषण व नकदी लेकर चंपत हो गए। हालांकि, बदमाशों ने किसी को मारा-पीटा नहीं मगर परिवार डर गया।
मुंडेरवा की घटना की दुधारा थाना क्षेत्र के चौराहों व चाय की दुकानों पर लोग चर्चा करते रहे। जिन गांवों में पोस्टर चस्पा है, वहां के लोग भयभीत हैं।
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टर चस्पा करने वाले शख्स की तलाश जारी है। इलाके सभी गांवों में सुरक्षा समितियों के गठन और कैमरे लगवाने की अपील की गई है। पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।


खजुरिया गांव में लगा डाका डालने का पोस्टर

बेलहर। क्षेत्र के खजुरिया में अज्ञात लोगों द्वारा अगले दस दिनों के अंदर चेतावनी देते हुए डाका डालने को लेकर पोस्टर लगा दिया है। पोस्टर में लिखा है कि दस दिन के अंदर हम सब अपनी गैंग के साथ बहुत भयानक डाका डालेंगे। तुम सब लोग कितना जागोगे। रात में यह सभी गांव वाले के लिए चेतावनी है। आने दस दिन के अंदर बेलहर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के कुछ चुनिंदा घरों में हमारी टीम बहुत भयानक लूटपाट करेगी तुम सब के अंदर जितनी ताकत है लगा लो लेकिन हम तुम्हारे गांव को लूट कर रहेंगे। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। एसओ बेलहर सरोज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed