फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pay cut

एक्सईएन विद्युत का वेतन कटेगा

Wed, 21 Sep 2016 11:42 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 21 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 pay cut
विकास भवन में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते डीएम । - फोटो : अमर उजाला
डीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक में एक्सईएन ट्यूबवेल और एक्सईएन विद्युत नहीं पहुंचे थे। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इसी बीच एक्सईएन ट्यूबवेल तो पहुंच गए, जिन्हें डीएम ने चेतावनी दी। जबकि एक्सईएन विद्युत का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। किसानों ने डीएम के समक्ष समस्याएं रखी।
विज्ञापन


जिसमें ट्यूबवेल की खराबी और बिजली की बदहाली का मुद्दा छाया रहा। डीएम ने कहा कि किसान दिवस एक अवसर होता है,जिसके माध्यम से किसान अपनी समस्याएं बताते है। किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर करने के लिए अधिकारी मौके पर जाएं। दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों की समस्याएं हर हाल में दूर की जाएगी। कृषि, पशुपालन, सिंचाई ,उद्यान, राजस्व सहित जो भी दिक्कतें हैं, उसे दूर कराएंगे।
विज्ञापन


सीडीओ लाल जी यादव ने किसान खुशहाल रहेंगे तो नई चेतना आएगी। किसानों की समस्याओं के प्रति अधिकारी संवेदनशील हो और समस्या का निस्तारण कराएं। इस दौरान उप कृषि निदेशक शिवदत्त त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, उद्यान अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed