{"_id":"1680da9d1718628a3dfe805347e62e62","slug":"pavilion-firing-shot-young-man-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप में फायरिंग, गोली लगने से युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप में फायरिंग, गोली लगने से युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र के हरेवा गांव निवासी रामनाथ यादव की बेटी रेनू की शादी अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज क्षेत्र के बसहिया गंगासागर गांव निवासी मोतीलाल यादव के बेटे पवन कुमार यादव के साथ तय हुई थी।
बुधवार को हरेवा गांव में बारात आई। गांव वालों ने बताया कि बाराती द्वारपूजा के समय ही उत्पात मचाए और कई असलहों से फायरिंग करते रहे। शादी की रस्म पूरा होते-होते भोर हो गई।
मंडप में सिंदूरदान के दौरान ही बाराती पक्ष के तीन लोग असलहों के साथ वहां मौजूद थे। उनकी ओर से की गई फायरिंग से कुरमौल गांव निवासी 30 वर्षीय मोतीलाल को गोली लग गई। इस शख्स के पेट को चीरती हुई गोली दाएं हाथ में लगी।
विज्ञापन
मोतीलाल गिरकर तड़पने लगे। फिर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद घायल शख्स की पत्नी रीता चिल्लाने लगी। गांव के लोग जब तक वहां पहुंचे, तब तक वहां से बाराती भाग निकले थे।
असलहा लेकर भाग रहे तीन लोगों को गांव के लोग दौड़ाकर पकड़ लिए और उनकी पिटाई भी की। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मोतीलाल को अस्पताल भेजा।
थानाध्यक्ष आरडी मौर्या ने बताया कि कुरमौल गांव घायल के पिता सिद्वेश्वरी की तहरीर पर विनोद यादव, निवासी रऊवापार थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ , बलराम यादव निवासी बसहिया गंगासागर थाना जहांगीरगंज जिला अंबेडकरनगर और राजेश यादव निवासी किशोरी थाना आलापुर जिला अंबेडकरनगर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
आरोपी विनोद और बलराम हिरासत में हैं। जबकि आरोपी राजेश यादव फरार है। दूल्हे के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। बरामद राफयल और बंदूक के लाइसेंस किनके नाम से हैं, इसकी भी जांच हो रही है।