फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   patient increased in district hospital

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

Mon, 22 Nov 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
patient increased in district hospital
जिलाअस्पताल में स्थित पीआईसीयू वार्ड में भर्ती रहे बच्चे।संवाद - फोटो : KHALILABAD
अस्पताल में बढ़े मरीज, वार्ड पूरी तरह से फुल
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही वायरल फीवर, सर्दी जुकाम, खांसी के आ रहे मरीज
प्रतिदिन 1500 से 1600 मरीज ओपीडी में कराते हैं इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही रोजाना सर्दी जुकाम व खांसी के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में सभी बेड मरीजों से भर गए हैं। ओपीडी में लंबी लाइन लग रही है। रोजाना 1500 से 1600 मरीज ओपीडी में अपना इलाज करा रहे हैं।
नवंबर माह चल रहा है। ठंडक में तेजी आ गई है। सुबह के समय ठंड रह रही है तो दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। शाम के समय फिर ठंड बढ़ जा रही है। ऐसे में मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते और लापरवाही के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन वायरल फीवर, खांसी और सर्दी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों को लगातार बुखार आने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। हालात यह है कि अस्पताल के जनरल वार्ड पूरी तरह से भरे हुए हैं। इसके साथ ही बच्चों का पीकू वार्ड भी भरा हुआ है। 50 बेड के जनरल वार्ड पूरी तरह मरीज भर्ती है। मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं तो तत्काल दूसरे मरीज भर्ती हो जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल के पीकू व बच्चा वार्ड में 44 बेड पूरी तरह से भरे हुए हैं। इन पर बच्चे भर्ती हैं जो जनरल बुखार से पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी राय ने बताया कि बच्चों के बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी को भी बुखार होता है तो वह इधर उधर न भटके। सीधे सरकारी अस्पताल में आए और इलाज कराए। किसी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाने से बीमारी बढ़ सकती है। बच्चों में होने वाले बुखार के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। ठंड में बच्चों को पूरी तरह से गर्म स्वेटर में बाहर निकाले।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में जो भी इलाज के लिए आ रहे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार भर्ती किया जाता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही मरीज को छुट्टी दी जाती है। अस्पताल में सभी बेड पर मरीज भर्ती है। बेड की कोई कमी नहीं है। अलग से भी वार्ड तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed