फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   panchayat voting on 15 april

15 को चुनाव, दो मई को मतगणना

Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
panchayat voting on 15 april
15 को चुनाव, दो मई को मतगणना
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया और परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर होगी
प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी
मातहतों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दिव्या मित्तल की ओर से शुक्रवार को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। जिले में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को मतगणना होगी। डीएम ने मातहतों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि तीन अप्रैल से चार अप्रैल तक पूर्वाह्न आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकनपत्र दाखिल किए जाएंगे। पांच अप्रैल से छह अप्रैल तक पूर्वाह्न आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकनपत्रों की जांच होगी। सात अप्रैल को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी और उसी दिन तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 15 अप्रैल को पूर्वाह्न सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जबकि दो मई को पूर्वाह्न आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना होगी। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों का दाखिला, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न का आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर होगा। जबकि सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों का दाखिला, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न के आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा। प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर ही की जाएगी। जबकि जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा एडीएम कक्षा संख्या 31 में की जाएगी। उक्त समय सारिणी के बीच में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो है
आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने हटवाए होर्डिंग
एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हटवाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए एसडीएम और सीओ ने चौराहों व विभिन्न स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी एवं सीओ रामप्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन ने तहसील कार्यालय के सामने से लेकर बस स्टैंड तिराहा, टड़वरिया चौराहा, बीमापार चौराहा, सोनौरा चौराहा, बाराखाल, मुहियापुल मोड, खैराहवा, बढ़या ठाठर, करमैनी, ढोढ़, बेलौली, मइला चौराहा, हनुमानगंज समेत कई स्थानों पर प्रचार-प्रसार के लिए लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाया। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से घोषित की जा चुकी है। चुनाव आचारसंहिता का पालन निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के होर्डिंग, वॉल राइटिंग आदि का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। जो भी उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ प्रदीप सिंह, एसआई नत्थू प्रसाद, राधेश्याम, सतीश मिश्रा, कांस्टेबल फकरुद्दीन, हिमांशु मिश्रा, रत्नेश सिंह, पवन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed