फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Outpost incharge Maghar will investigate the case of threatening a woman.

Sant Kabir Nagar News: महिला को धमकाने के मामले की जांच चौकी इंचार्ज मगहर करेंगें

Tue, 22 Oct 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Outpost incharge Maghar will investigate the case of threatening a woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बरी गांव निवासी शीला को धमकी देने के मामले में कोतवाल ने चौकी इंचार्ज मगहर को जांच सौंपी है। शीला ने लेखपाल पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी।
महिला की शिकायत पर ही लेखपाल निलंबित हुए थे। उसके बाद से लेखपाल ने महिला को घर से उजड़वाने और सही सलामत नहीं रहने की धमकी दी थी।
खलीलाबाद तहसील में तैनात लेखपाल सोमनाथ पर आईजीआरएस प्रार्थना पत्र पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगा। जिसके बाद महिला ने डीएम और एसडीएम से मामले की शिकायत की थी। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने और जांच में सही पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शीला का आरोप है कि विभागीय कार्रवाई की जानकारी होने के बाद लेखपाल विपक्षियों से मिलकर उसका घर उजड़वाने और सही सलामत न रहने देने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसडीएम शैलेश कुमार दूबे से की, जिसके बाद एसडीएम ने कोतवाल को जांच करते हुए कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। मामले की जांच मगहर चौकी इंचार्ज से कराया जा रहा है। उनसे जांच रिपोर्ट मंगाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जो भी निर्देश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed